कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे 24 को बदायूँ में अपने हाथों से करेंगे साइकिल मजबूत: ओमकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे 24 को बदायूँ में अपने हाथों से करेंगे साइकिल मजबूत: ओमकार सिंह

Monday, April 22, 2024 | April 22, 2024 Last Updated 2024-04-22T10:09:46Z
    Share
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे 24 को बदायूँ में अपने हाथों से करेंगे साइकिल मजबूत: ओमकार सिंह


बदायूँ:  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एव समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि आजेंद्र गौड़ ने 24 अप्रेल 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश 


पांडे सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के आगमन पर इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में होने वाली बैठक को सफल बनाने हेतु ग्राम पलिया झंडा, औरंगाबाद माफी, रैपुरा, उसैता, मई रजाऊँ में जनसम्पर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया 


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश पांडे के कार्यक्रम को जारी करते हुए कहा कि 24 अप्रेल 2024 को  9:30 पर बदायूँ अलापुर रोड़ स्थित मंगलम पैलेस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एव चुनाव सम्बन्धी कार्यों की



 समीक्षा करेंगे उन्होंने बताया अविनाश पांडे शाहजहांपुर से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर बदायूँ में 9:00 बजे आगमन करेंगे इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आजेंद्र गौड़ ने कहा कि हम लोगो ने लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में 



इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जातिवार जनगणना कराए जाने और इसके आधार पर 2029 तक सबको न्याय और हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, वर्ष 2025 तक अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग के सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, 



निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और 2029 तक गरीबी का पूरी तरह से खात्मा करने का वादा किया गया है। कार्यक्रमों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत समाजवादी पार्टी 


के नेता मोद प्रकाश पाल न्याय पंचायत अध्यक्ष सुधवीर सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष विरासत अली न्याय पंचायत अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह रमेश पाल मुनेंद्र सिंह जावेद हसन मनीष कुमार आदि कीसहभागिता रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close