आंधी आते ही 40 गांव में अंधेरा, सैदपुर फीडर से चार बजे ही बिजली आपूर्ति बंद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंधी आते ही 40 गांव में अंधेरा, सैदपुर फीडर से चार बजे ही बिजली आपूर्ति बंद

Wednesday, April 24, 2024 | April 24, 2024 Last Updated 2024-04-24T10:01:28Z
    Share
सैदपुर में तेज हवा के साथ मौसम खराब होने की वजह से ऊर्जा निगम ने सैदपुर फीडर से चार बजे ही बिजली आपूर्ति बंद



सैदपुर में तेज हवा के साथ मौसम खराब होने की वजह से ऊर्जा निगम ने सैदपुर फीडर से चार बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने से 40 गांव में अंधेरा छा गया। रात करीब नौ बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी थी।


सहसवान क्षेत्र में भी शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यहां भी 44 गांव अंधेरे में डूब गए। रात नौ बजे तक आपूर्ति नहीं मिल सकी। 33 हजार की लाइन में फॉल्ट होने की बात अधिकारी बता रहे हैं।

बिसौली में तेज हवा के चलते से रात आठ बजे बिजली गुल हो गई। इससे 40 गांव में अंधेरा फैल गया। रात करीब नौ बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
बिल्सी क्षेत्र में भी आंधी के चलते बिजली आपूर्ति लगभग रात आठ बजे बंद कर दी गई। इससे यहां के फीडर से जुड़े 35 गांव में अंधेरा छा गया। वहीं अलापुर क्षेत्र के 20 गांव और दातागंज क्षेत्र के 40 गांव भी अंधेरे में डूब गए। यहां भी तीन घंटे से अधिक आपूर्ति बंद होने की बात सामने आई है।

कछला में आंधी आते ही अंधेरा छाया

कछला। मंगलवार को शाम पांच बजे आंधी आते ही अचानक बिजली गुल हो गई। लाइनमैन शफी ने बताया कि रातभर बिजली ठप रहने की संभावना है। बुधवार को दिन में फाल्ट ठीक कराएंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close