84 घंटा हनुमान मंदिर पर मनाया जाएगा अंजनी सुत बालाजी का जन्मोत्सव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

84 घंटा हनुमान मंदिर पर मनाया जाएगा अंजनी सुत बालाजी का जन्मोत्सव

Tuesday, April 23, 2024 | April 23, 2024 Last Updated 2024-04-23T08:11:42Z
    Share
84 घंटा हनुमान मंदिर पर मनाया जाएगा अंजनी सुत बालाजी का जन्मोत्सव

Badaun April 22, 2024

 

101 दीपकों से उतारी जाएगी महा आरती
प्रातः काल होगा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ
56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया जाएगा भोग
कन्या भोज एवं भंडारा 12:00 बजे से बदायूं,


सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें 23 अप्रैल मंगलवार को अंजनी पुत्र श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक कार्यक्रमों के अनुसार मनाने की योजना बनाई गई.
मंदिर के पुजारी सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया,


विगत वर्षों की भांति इस वर्ष श्री अंजनी लाल का जन्मोत्सव निम्न कार्यक्रमों के अनुसार मनाया जाएगा 5:00 बजे श्री बालाजी का भव्य -दिव्य श्रृंगार नवीन वस्त्र आभूषण के साथ किया जाएगा.


 मिश्रा कीर्तन मंडल के द्वारा सुबह 6:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आरंभ होगा. महा आरती एवं छप्पन भोग का दर्शन प्रातः काल 9:00 बजे, कन्या भोज सुबह 10:00 बजे एवं प्रसादी भंडारा दोपहर 12:00 बजे से आरंभ होगा.




समस्त भक्तजनों से अनुरोध है कि मंदिर में पधार कर उपरोक्त कार्यक्रमों में सहभाग करके तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें.
बैठक में कपिल रस्तोगी, रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, दीपक वैश्य,


अरविंद वैश्य, राजू वैश्य, अनुराग शर्मा, कन्हैया मिश्रा, उमंग वैश्य,प्रशांत रस्तोगी, शिवम देवलऔर मनु अग्रवाल उपस्थित रहे.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close