जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया

Tuesday, April 16, 2024 | April 16, 2024 Last Updated 2024-04-17T02:11:49Z
    Share
जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया

 संवाददाता रूपाली यादव
रामपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत नॉक द डोर अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

 आवास-विकास कॉलोनी में घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाकर और दरवाजे पर स्टीकर लगाकर मतदाताओं से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान की अपील की।


उन्होंने मतदाताओं से कहा कि 19 अप्रैल को प्रत्येक परिवार के सभी मतदाता पहले अपना वोट दें। उसके बाद अपने नियमित कार्य करें। कहा कि आपका वोट ही लोकतंत्र को मजबूत करता है।

 ऐसे में अपने मताधिकार द्वारा संवैधानिक कर्तव्यों का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर ज्वांट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, सीएमओ एसपी सिंह,


डीपीओ जितेंद्र जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी सुमित भारती, उपायुक्त उद्योग केंद्र मुकेश कुमार, डीआईओएस मुन्ने अली, बीएसए संजीव कुमार आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close