सम्भल।
*नववर्ष प्रतिपदा पर समाज में पंच परिवर्तन का लें संकल्प: सम्भव जैन*
बहजोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव बस्ती शाखा द्वारा नवसंवत्सर उत्सव का आयोजन कर संघ संस्थापक ड़ा हेडगेवार के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प।
गुरुवार को नगर के मोहल्ला ऊपर कोट स्थित कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में केशव बस्ती शाखा के आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा नववर्ष प्रतिपदा संवत 2081 का स्वागत उत्सव मनाकर किया, सर्वप्रथम सरसंघचालक प्रणाम करते हुए
भगवाध्वजारोहण किया एवं संघ संस्थापक व भारतमाता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर वर्षप्रतिपदा उत्सव का आयोजन प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस के सह जिलाकार्यवाह सम्भव जैन ने सम्बोधन करते हुऐ
कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हमारी संस्कृति का उज्ज्वल और महत्त्वपूर्ण दिन है। कोई भी व्यक्ति हो या समाज अथवा राष्ट्र उसके जीवन में नया वर्ष नई भावनाएँ, नई अभिलाषाएँ और नई आकांक्षाएँ तथा उमंग लेकर आता है। हर व्यक्ति आशा करता है कि आने वाला वर्ष उसके ही नहीं, सभी के जीवन पथ को नव आलोक से प्रकाशित करके उसमें नयापन लाएगा और विगत वर्षों में किसी भी कारण से यदि कहीं भी और कोई भी कमी रह गई हो तो वह इस वर्ष में अवश्य पूरी हो जाएगी।
श्री जैन ने कहा कि संघ द्वारा निश्चित किए गए पंच परिवर्तन के आयामों जैसे सामाजिक समरसता, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, स्व बोध का स्वाभिमान स्वदेशी का भाव,
नागरिक कर्तव्य के बोध जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर नए वर्ष में समाज के बीच जाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भारत के सामाजिक जीवन में जो मान्यताएँ, विश्वास और धारणाएँ स्थापित की गई हैं उनके पीछे कोई न कोई महत्वपूर्ण आधार अवश्य है।
हमारे नए वर्ष की मान्यता के पीछे भी विशुद्ध सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आर्थिक कारण हैं जिसका आभास चारों ओर छाए वातावरण में आए परिवर्तन से मिलता है। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर के प्रमुख व्यसायी राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों एवं समाज के बीच किये गए कार्यों से आज देश में अनुकूल
वातावरण बनता देख गौरव की अनुभूति होती है। इस अवसर पर जिला संघचालक अनिल शास्त्री, जिला व्यवस्था प्रमुख मनोज कारसेवक, नगर कार्यवाह सतीश चंद्र शर्मा, बस्ती प्रमुख पहुप जैन, शाखा कार्यवाह अंशु