संविधान बचाने का चुनाव है. ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय है:आदित्य यादव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संविधान बचाने का चुनाव है. ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय है:आदित्य यादव

Saturday, April 6, 2024 | April 06, 2024 Last Updated 2024-04-06T14:46:38Z
    Share

.संविधान बचाने का चुनाव है. ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय है:आदित्य यादव

बदायूँ : आज दिनांक 6 अप्रेल 2024 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस एव समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ को चुनाव में जुटने को कहा इस अवसर पर इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के पुत्र अध्यक्ष सहकारी बैंक इटावा आदित्य यादव ने कहा 

कि हमारा पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है. ये सभी लोग साल 2024 में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. इस दौरान आदित्य ने ये भी कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है. 

ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय है. इस मौके पर आदित्य यादव बदायूँ से इंडिया गठबन्धन के लिए नारा लगाते हुए कहा, ‘80 हराओं एमएसपी लाओ’. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

संविधान बचाने का चुनाव है और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है। यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से घबरा गई है। इस बार उनकी विदाई निश्चित है इस अवसर पर पूर्व विधायक एव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रेमपाल सिंह ने


 कहा कि यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए। प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 

प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को समय-समय पर राज्य की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि यहां रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं।


 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर, जिला महासचिव इगलास हुसेन एव कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close