मोबाइल नंबर बंद करने की मिल रही धमकी, डरे नहीं, करें ये काम
नई दिल्ली। लोगों को कॉल कर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी दी जा रही है। इस तरह के कॉल आने से लोग डर जा रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। सरकार ने दूरसंचार विभाग का नाम लेकर लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में परामर्श जारी किया है।
नागरिकों को ऐसे कॉल आ रहे हैं, जिनमें कॉल करने वाले व्यक्ति डीओटी का नाम लेकर उसके सभी मोबाइल नंबर काट देने या उनके मोबाइल नंबर का कुछ अवैध गतिविधियों में दुरुपयोग होने की धमकी दे रहे हैं।
डीओटी ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92-xxxxxxxxxx) से फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी परामर्श जारी किया गया
साइबर अपराधी ऐसी कॉलों के माध्यम से साइबर-अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए धमकी देने/व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।