शहर की राजनगर कालोनी में फौजी के मकान से लाखों के जवरात और कीमती सामान चोरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहर की राजनगर कालोनी में फौजी के मकान से लाखों के जवरात और कीमती सामान चोरी

Tuesday, April 23, 2024 | April 23, 2024 Last Updated 2024-04-23T11:41:04Z
    Share
शहर की राजनगर कालोनी में फौजी के मकान से लाखों के जवरात और कीमती सामान चोरी
Badaun April 23, 2024


बदायू! शहर की राजनगर कालोनी में रहने वाले फौजी के मकान के ताले तोडकर अज्ञात चोर लगभग चार लाख मूल्य के जेवरात के अलावा लाखों का कीमती सामान चुरा कर ले गए। बताया जाता है


कि शहर के सिविल लाईंस क्षेत्र की राजनगर कालोनी निवासी सोमदेव बीएसफ में सेवाएं देते हैं और उनकी पत्नी अनीता बीेते दिवस अपने मकान में ताले डालकर अपने मायके में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में सहभागिता करने मउ गई थीं।



फौजी की पत्नी के अनुसार उनके मकान के ताले टूटने की सूचना पडोसियों ने उनको दी तो वह अपने मकान पर पहुंची और मकान के अंदर गई तो सारा सामान तितर – बितर पडा था।


ग्रहस्वामिनी के अनुसार उनके मकान में ताले तोडकर घुसने वाले चोर लगभग चार लाख के जेवरात, पच्चीस हजार की नगदी के अलावा सीसीटीवी कैमर एवं उसकी डीवीआर, एलइडी टीवी,


 बर्तन पंखे के अलावा एक मोबाइल फोन चुराकर ले गए हैं। इस मामले की सूचना सिवि लाईंस पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close