बूथ सम्मेलन में छत्रपाल गंगवार के आने के उपरांत सांसद संतोष गंगवार उठकर चले गए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बूथ सम्मेलन में छत्रपाल गंगवार के आने के उपरांत सांसद संतोष गंगवार उठकर चले गए

Sunday, April 14, 2024 | April 14, 2024 Last Updated 2024-04-15T06:47:06Z
    Share
बूथ सम्मेलन में छत्रपाल गंगवार के आने के उपरांत सांसद संतोष गंगवार उठकर चले गए

।।आई एम ए हाल में चल रहा था सम्मेलन।।

बूथ सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार का पहुंचना सांसद संतोष गंगवार को नागबार गुजरा।

शहर विधानसभा क्षेत्र के IMA हाल में रविवार की शाम को हुए वूथ सम्मेलन में छत्रपाल सिंह गंगवार के पहुंचने के उपरांत सांसद संतोष गंगवार ने यह कहते हुए आपत्ति दर्ज की की सम्मेलन का खर्च चुनाव खर्च में जुड़ जाएगा


और मंच से उठकर सम्मेलन से बाहर चले गए ।सम्मेलन में उपस्थित राज्य मंत्री और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि मौजूद थे उन्होंने कहा कि वूथ अध्यक्षों ने


ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। बूथ सम्मेलन की शुरुआत सायं 7:30 बजे हुई ,सम्मेलन को सांसद संतोष गंगवार विधायक संजीव अग्रवाल और मेयर उमेश गौतम ने संबोधित किया।


पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार देर से सम्मेलन में पहुंचे।। उनके सम्मेलन में पहुंचने पर सांसद संतोष गंगवार ने यह कहते हुए अपनी आपत्ति की कि प्रत्याशी के कार्यक्रम में रहने से सम्मेलन का खर्च चुनाव खर्च में जुड़ जाएगा


 और फिर मंच से उतरकर चले गए, हालांकि सम्मेलन इसके बाद भी चलता रहा।
 मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों ने पार्टी कोअकूत ताकत दी है,


बूथ अध्यक्ष हर बूथ पर पिछले चुनाव से इस बार 370 वोट अधिक डलवाए ,,मतदान से पहले काम से कम तीन-तीन बार वोटो के घर जाएं और उनका व्हाट्सप्प ग्रुप ही


 बनवाए इससे पहले भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र का वूथ सम्मेलन गोल्डन पैलेस में संपन्न हुआ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close