बहन की शादी के कार्ड बांटने आए भाई की हादसे में मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहन की शादी के कार्ड बांटने आए भाई की हादसे में मौत।

Monday, April 15, 2024 | April 15, 2024 Last Updated 2024-04-15T07:11:55Z
    Share

सम्भल।

बहन की शादी के कार्ड बांटने आए भाई की हादसे में मौत।

बहजोई (संभल) रिश्तेदारी में बहन की शादी के कार्ड बांटने आए जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी टेलर मनोज (21) की रविवार की रात करीब साढ़े नौ


 बजे बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मऊ कठैर के पास हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


परिजनों ने बताया कि मनोज मनोज हरियाणा में रहकर सिलाई का काम करता है। 20 अप्रैल को उसकी बहन की शादी है।


 इसलिए वह हरियाणा से गांव आया था और रविवार को बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। कार्ड बांटकर गांव वापस लौटते समय साढ़े नौ बजे बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मऊ कठैर के पास अज्ञात वाहन ने


 उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा।


जहां पर चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम अग्रवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close