मंदिर के मार्ग पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन I

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मंदिर के मार्ग पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन I

Monday, April 15, 2024 | April 15, 2024 Last Updated 2024-04-15T08:05:36Z
    Share
मंदिर के मार्ग पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन I

संभल। गांव विशनपुर उर्फ मोअज्जमपुर में मंदिर को जाने वाले गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को नवरात्र में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इससे लोगों में आक्रोश है। रविवार को आक्रोशित लोगाें ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि समाधान न हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रविवार को विशनपुर उर्फ मोअज्जमपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में जलभराव की जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए आरसीसी सड़क का निर्माण हुआ है।



 जिसके किनारे गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ने नाले को मंदिर परिसर तक बनवाकर छोड़ दिया है।


 इससे गांव का गंदा पानी मंदिर परिसर में एकत्र होने लगा है और भक्तों को इससे परेशानी हो रही है। नाले का निर्माण मंदिर की चाहरदीवारी से आगे तालाब तक बनाने की मांग की गई। इस मौके पर सतीश शर्मा,


 हरवीर सिंह, सुखवीर, थान सिंह, मनवीर, भूपेंद्र, सीनु, अशोक, महेंद्र, सतवीर, चंद्रकिशोर आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close