क्षत्रियों की स्वाभिमान सर्व समाज चिंतन समारोह को लगे टेंट को पुलिस प्रशासन ने उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में हटवाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्षत्रियों की स्वाभिमान सर्व समाज चिंतन समारोह को लगे टेंट को पुलिस प्रशासन ने उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में हटवाया

Friday, April 26, 2024 | April 26, 2024 Last Updated 2024-04-26T07:45:30Z
    Share
सत्ता के दवाब में प्रशासन ने रोका सर्व समाज चिंतन समारोह। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दवतोरी में शुक्रवार की सुबह समय करीब 10ः00 बजे दवतोरी में होने वाले


 क्षत्रियों की स्वाभिमान सर्व समाज चिंतन समारोह को लगे टेंट को पुलिस प्रशासन ने उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में हटवा दिया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया,


 जबकि समाज के लोगों ने उक्त समारोह को संपन्न करने के लिए उप जिलाधिकारी से लेकर थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली तक से समारोह की अनुमति के लिए गुहार लगाई थी


 लेकिन शासन-सत्ता के दबाव के चलते समाज के समारोह को परमीशन नहीं दी गई, जिससे क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।


 क्षत्रियों के आक्रोश को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, इसके साथ ही क्षेत्र के तिराहा व चौराहा पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close