म्याऊं – दो बाईकों में भिड़ंत, बच्चे समेत तीन घायल एक शिक्षा मित्र की मौत
म्याऊं : उसहैत से म्याऊं रोड पर दो मोटर साइकिलो में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार बच्चे समेत तीन घायल हो गए क्षति ग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है
थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम रिजोला निवासी देवेन्द्र मिश्रा (55) पुत्र रामशंकर मिश्रा बुधवार सुबह 7.45 पर अपनी मोटर साइकिल से पास के ही गांव दलेलनगर अपने प्राथमिक स्कूल बच्चो को पढ़ाने जा रहे थे
तभी पीछे से दूसरी मोटर साइकिल पर सवार थाना उसहैत ग्राम सरेली निवासी सियाराम , उनकी पत्नी श्यामा व उनका रिश्तेदार आशीष तीव्र गति में आ गए और शिक्षामित्र की बाइक में जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे देवेंद्र मिश्रा बुरी तरह घायल हो गए और सियाराम ,
श्यामा आशीष और एक वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को म्याऊं अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने देवेन्द्र मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया जहां देवेंद्र मिश्रा की मौत हो गई