रामपुर : जेपी नड्डा ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरा, ‘इंडी’ गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बताया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर : जेपी नड्डा ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरा, ‘इंडी’ गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बताया

Monday, April 8, 2024 | April 08, 2024 Last Updated 2024-04-08T15:12:42Z
    Share
रामपुर : जेपी नड्डा ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरा, ‘इंडी’ गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बताया


"रामपुर । आज सोमवार को रामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया।सबसे पहले उन्होंने भमरौआ के शिव मंदिर को नमन करते हुए अपनी बात शुरू कर राजा राम सिंह को कठौरिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब रामपुर में कानून की हालत बदतर थी।


कारोबारी लगातार यहां से पलायन कर रहे थे। यहां माफिया राज हावी था। आज हमारी बेटियां बिना डर के कॉजेल जा रही है। यह तस्वीर मोदी और योगी के कारण बदली है। रामपुर का इलाका विकास की तरफ बढ़ रहा है।


 उन्होंने कहा कि रामपुर का चाकू हिंसा के लिए मशहूर था। आज यहां का वायलिन दुनिया में फेमस है। बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार सौ पार सीट जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है।


इसलिए घनश्यान लोधी को संसद पहुंचाना जरूरी है।उन्होंने कहा आ आज लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति का कल्चर बदल दिया है। कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। मोदी ने कहा, देश से भ्रष्टाचार हटाओ।


इंडी गठबंधन कह रहा भ्रष्टाचार बचाओ। कांग्रेस के शासन में कोयला घोटला, टूजी घोटाला और हेलीकॉप्टर घोटाला हुआ। इस सरकार ने तीनों लोक में भ्रष्टाचार किया। इसके अलावा अखिलेश यादव लेपटॉप घोटाला,


लालू यादव चारा घोटाला, डीएमके ने बालू घोटाला और अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में शामिल रहे हैं। 
यह पूरा घमंडिया गठबंधन बेल पर है।


मंच पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रत्याशी घनश्याम लोधी, जेपीएस राठौर, बलदेव सिंह औलख, हंसराज, जयवंत सैनी, हरिसिंह ढिल्लो, विधायक आकाश सक्सेना मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close