शहपुरा गांव में मदरसा सकलैनिया में हाफिज सुभान राजा ने कुरान मुकम्मल किया
रामपुर। टांडा क्षेत्र के शहपुरा गांव में मदरसा सकलैनिया में हाफिज सुभान राजा ने कुरान मुकम्मल किया। मौलाना निजामुद्दीन ने रमजान की फजीलत बयां की। जिसमें हाफिज मोहम्मद अनीस राजा, कारी शाहिद, कारी शकील वा डॉ. शमसुद्दीन ने शिरकत की।
वहीं मिलक क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित जामा मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल हुआ। जिसमें मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं की गई।
इमाम जामा मस्जिद मौलाना कारी याकूब रजा वाहिदी ने मुफ्ती नजफ अली ने कुरान मुकम्मल के फराइज अदा किए। वहीं स्वार में सय्यदों वाली रोशन चमन सुनहरी मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों की गुलपोशी की गई और मिठाई बांटी गई।
बिलासपुर क्षेत्र के खोंदलपुर शरीफ मस्जिद में शुक्रवार रात हाफिज मौलाना असगर हुसैन खान ने कुरान की तिलावत की, जिसमे हाफिज जिशान अहमद ने सुना।
पटवाई क्षेत्र के हुसैनगंज निकट मदारपुर की मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद वसीम खान रजवी ने कुरान मुकम्मल किया। इस मौके पर मुफ्ती अब्दुल गफ्फार, मौलाना आसिफ रजा खान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
-
आठ साल की सना ने रखा रोजा