राजधानी में गर्मी का सितम बढ़ेगा। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान
रविवार को सुबह से धूप खिली रही। लेकिन दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन, बीच में कई बार सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। हालांकि, लोगों को इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नजफगढ़ में 39 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।