उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से बापू माल को सुचारू रूप से चालू कराने को लेकर हुआ मीटिंग का आयोजन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से बापू माल को सुचारू रूप से चालू करने के सम्बंध में तिलक नगर कॉलोनी स्थित व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय पर मीटिंग आयोजित हुई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा बताया गया कि रामपुर नगर के विकास को पूर्ण रूप से विकसित कराने के क्रम में बापू माल की लगभग 400 दुकानें जो कि पिछले लगभग 10 वर्षो से लगातार बंद हैं
जिनका किराया नगर पालिका में आज तक भी जमा नहीं हो सका है। साथ ही व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई कि बापू माल में ऊपर की मंजिल की समस्त दुकानें पत्रकार बन्धुओं को आवंटित कर दी जाए।
साथ ही बापू माल की नीचे की दुकानें बेरोजगार युवाओं, छोटे व्यापारियों, ठेला चालकों को देकर उनकी रोजी-रोटी सुचारू रूप से चलाने के लिए तुरंत आवंटित करी जाए।
और साथ ही समस्त दुकानों का किराया एक हजार रुपये प्रति महीना व एक लाख रुपये एडवांस्ड पगड़ी पर आवंटित लाटरी प्रकिया द्वारा किया जाना