श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन, लगी लंबी लाइन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन, लगी लंबी लाइन

Thursday, April 11, 2024 | April 11, 2024 Last Updated 2024-04-12T01:06:38Z
    Share
श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन, लगी लंबी लाइन

*संवाददाता* मुस्कान अंसारी 

*रामपुर*। जिले में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया। देवी मंदिरों में सुबह से भक्त लाइनों में नजर आए। बारी-बारी से माता का पूजन किया और परिवार के कल्याण की कामना की।


 नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने घरों में भी विधि-विधान से पूजन किया। नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर पूजन किया। घरों में पूजन के साथ ही तमाम श्रद्धालु मंदिरों में भी पहुंचे।


माता के समक्ष ज्योति जलाई और शृंगार का सामान अर्पित किया। ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किए। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने माता का कीर्तन किया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ,


श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।


 देर शाम को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने माता की आरती की। वहीं मिलक, स्वार, शाहबाद, बिलासपुर, टांडा समेत सभी इलाकों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया।


मां के दर्शन पाने को कतारों में लगे लोग
रामपुर शहर के देवी मंदिरों में माता के दर्शन की एक झलक पाने के लिए लोग कतारों में लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई है।


लोगों ने बारी-बारी से माता का पूजन-अर्चन किया। भीड़ को देखते हुए देवी मंदिरों के बाहर दो सिपाही भी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की मदद करते दिखाई दिए।

-
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
बिलासपुर। नगर समेत खजुरिया, भोट व केमरी में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बुधवार को अपने घरों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचाारिणी देवी की पूजा अर्चना की।


नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी मंदिर दुर्गा भवानी पंचायती मंदिर, काली माता मंदिर, सिनेमा रोड के दुर्गा मंदिर, मोहल्ला कायस्थान के शिव महादेव मंदिर,


श्री सनातन धर्म मंदिर, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के श्री सनातन धर्म मंदिर, शिव मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने पूरे दिन उपवास रखा।



 शाम को मंदिरों में महिलाओं ने छंद गए। मोहल्ला डैम कॉलोनी स्थित मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी पंडित सरोज मिश्रा ने पढ़ा। महंत रवि राज स्वरूप भटनागर ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन होगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close