सम्भल
बहजोई इंटर स्कूल मंडल जूडो प्रतियोगिता में सिल्वर स्टोन स्कूल बहजोई बना चैंपियन स्कूल
सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित मण्डल जूडो चैंपियनशिप में बहजोई संभल रोड स्थित सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को चैंपियन स्कूल का खिताब मिला इस प्रतियोगिता में स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से 4 ने गोल्ड एवं 1 ने सिल्वर पदक प्राप्त किया ।
टीम कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के 40 विद्यालयों एवं 100 से अधिक बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था जिसमें अंडर 12 उम्र के बच्चों में सिल्वर स्टोन स्कूल की निहांशी गोयल ने 25 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल ,
अनिरुद्ध सिंह ने 35 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल ,संस्कार वार्ष्णेय ने 40 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल एवं अंडर 14 उम्र वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में वासु वार्ष्णेय ने गोल्ड मेडल ,
35 किलो भार वर्ग में रुद्र शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है और ओवर ऑल 4 गोल्ड प्राप्त करने पर स्कूल को चैंपियन स्कूल घोषित किया गया है ।