पी डब्लू डी द्वारा चल रहे सड़क निर्माण के काम में कोल्टार गर्म करने पर उठते धुंए के गुबार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पी डब्लू डी द्वारा चल रहे सड़क निर्माण के काम में कोल्टार गर्म करने पर उठते धुंए के गुबार।

Saturday, April 13, 2024 | April 13, 2024 Last Updated 2024-04-13T13:08:43Z
    Share
पी डब्लू डी द्वारा चल रहे सड़क निर्माण के काम में कोल्टार गर्म करने पर उठते धुंए के गुबार।


   प्रदूषण को दे रहा बढ़ावा।
मुजरिया=मुजरिया बिल्सी मार्ग की मरम्मत का काम पी डब्लू डी द्वारा कराया जा रहा है,जिसमे कोलतार के गर्म करने पर धुंए के गुबार उठ रहे हैं,इस धुंए से प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है।


    बिल्सी मार्ग पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य में कोलतार को गर्म करने के लिए किसी प्रकार के तेल को जलाया जाता है जिससे मशीन से धुंआ तेजी के साथ गुबार बनकर उठता है,


यह धुंए का गुबार मनुष्य के लिए मिलने वाली हवा को प्रदूषित करता है।
     क्षेत्र के लोगो का कहना है कि गुबार बनकर उठ रहे धुंए से हवा प्रदूषित हो रही है

और लोगों को खासी परेशानी भी ही रही है।गांव शेखा नगला,रफी नगर,सिलारपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे स्कूल के बच्चों को भी प्रभावित कर रहा है।



     क्षेत्रिय जनता ने इस हवा के प्रदूषण निजात पाने के लिए काम कर रहे लोगो को बताया तो उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते।प्रशासन से प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close