प्रवेशोत्सव और विदाई समारोह का आयोजन जूनियर हाईस्कूल मुढ़सान में किया गया।
नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुजरिया=स्कूल चलो अभियान और समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवेशोत्सव और विदाई समारोह आयोजित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
विकास क्षेत्र सहसवान के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल मुड़सान में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 6 के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वहीं कक्षा 8 पास बच्चो को पुरस्कृत करते हुए विदाई पार्टी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एआरपी राजन यादव, ओमप्रकाश और ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम और विदाई समारोह के आयोजन पर बच्चों का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों को शत प्रतिशत नामांकन कराने और नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन ए आर पी सोमेंद्र कुमार ने किया।
प्रधानाध्यापक मु परवेज अनवर ने कक्षा 8 पास बच्चों को उपहार प्रदान करते हुए उनको शुभकामनाएं दी।