रामपुर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई
*संवाददाता*। मुस्कान अंसारी
*मुरादाबाद* मंडल में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। ईद की नमाज के लिए सभी जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हुए थे।
मंडल में ईद उल फितर की नमाज बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीस रोजे पूरे होने के साथ ही बुधवार को चांद का दीदार हुआ। मुरादाबाद में ईदगाह पर पहली बार दो बार नमाज अदा की गई। पहली सुबह आठ बजे और दूसरी नौ बजे से शुरू हुई।
वहीं चांद दिखने के साथ ही ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया था। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है
इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात में अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लगें। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है।
इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात में अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लगें।
रामपुर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
रामपुर जिले भर में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को ईदगाह पर सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शुरू हुई। नमाज के लिए लोग सुबह से ही ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए थे।