उपचार में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उपचार में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा।

Tuesday, April 23, 2024 | April 23, 2024 Last Updated 2024-04-24T05:45:38Z
    Share
सम्भल।

उपचार में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा।


संभल। कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला कुसुम देवी (68) पत्नी राजेश कुमार निवासी देहली की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस पहुंची। परिजनों को समझा बुझाकर घर भेजा गया है।


देहली गांव निवासी कुसुम के बेटे वीरेश राघव ने बताया कि सोमवार को उनकी मां कुसुम की तबियत खराब हो गई थी। इस पर उन्हें निजी अस्पताल में दिखाया। अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया। जहां पर मौत हो गई।


वीरेश ने बताया कि मां को डॉक्टर ने देखा ही नहीं। स्टॉफ वाले ही लापरवाही से उपचार में लगे रहे। जिस कारण मंगलवार की सुबह में मौत हो गई।


 मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस जानकारी से कोतवाल पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया


 और पहले शव का अंतिम संस्कार करने को कहा। इस पर परिजन मान गए और शव को गांव ले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।


कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि परिजनों को समझाते हुए घर भेजा गया। कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close