युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर नगर जबरन शादी का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर नगर जबरन शादी का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Thursday, April 11, 2024 | April 11, 2024 Last Updated 2024-04-11T15:25:10Z
    Share
युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर नगर जबरन शादी का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज


रामपुर। रामपुर नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपनी साथी युवती का अश्लील वीडियो बनाकर जबरन निकाह करने का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी ।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिका कर्मचारी के खिलाफ देर रात  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बताते चलें मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां एक मोहल्ला निवासी एक युवती का कहना है

कि नगर पालिका पालिका में  वह कांट्रेक्ट बेस पर काम करती है। नगर पालिका में मृतक आश्रित में मोहम्मद शुऐब जोकि इमली झूले वाली का रहने वाला है। वह कमरा नंबर तीन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  के पद पर तैनात है।


युवती का कहना है कि स्टाफ का होने के नाते शुऐब से जान पहचान हो गई थी। इस दौरान शुऐब ने युवती से अपनी पत्नी और बच्ची को भी मिलवाया था। इस तरह आरोपी का युवती के घर पर आना जाना शुरू हो  गया था।


युवती की मां को आरोपी कर्मचारी दिल्ली तक कार से ले जाकर दवा भी दिलवाकर लाया था। पीड़िता का कहना है कि एक दिन शुऐब उसके घर से टीवी का सेटअप बॉक्स ले गया था।


इस दौरान उसने एक कैमरा सेटअप बॉक्स में फिट कर दिया था। उसके बाद सेटअप बॉक्स को युवती कमरे में लगा दिया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

युवती का कहना है कि कर्मचारी ने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उस वीडियो को अपने मोबाइल में  ले लिया और फिर युवती  को धमकाने लगा।


कहा कि मेरे से शादी करो नहीं तो वीडियों वायरल कर दूंगा। 
यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसने काफी मना किया,लेकिन कर्मचारी  नहीं माना।

पीड़िता की मां ने मना किया,तो सभी को झूठे मुकदमें में  फंसाने की धमकी देने लगा। बाद में पांच लाख रुपये की मांग कर  दी।

युवती ने इस मामले में डीआईजी मुरादाबाद से शिकायत की। जिसके बाद  सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कर्मचारी मोहम्मद शुऐब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close