बहजोई ।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जl
बहजोई (संभल)। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला के ही एक युवक ने उसकी बेटी को शादी के झांसा देकर नजदीकियां बढ़ा लीं।
आरोपी छह माह तक बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब बेटी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार दिया। साथ ही परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी होने पर वह आरोपी के घर पहुंची और बेटी से शादी करने की बात रखी। लेकिन आरोपी युवक और उसके परिजन गाली-गलौज करते मारपीट पर उतारू हो गए।