जिलाधिकारी सुवह 10:15 पर पहुंचे अचानक विकास भवन
दो अधिकारी एवं पांच कर्मचारी दफ्तर से गायब मिले,,
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सुबह 10:15 पर अचानक विकास भवन पहुंच गए ,इस दौरान दिव्यांगजन अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले ।समाज कल्याण विभाग के पांच कर्मचारी भी कार्यालय से गायब थे। सभी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।।
विकास भवन पहुंचते ही सबसे पहले जिलाधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी उसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में गए दोनों ही अधिकारी अनुपस्थित मिले मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने बताया कि दोनों ही अधिकारी अवकाश पर हैं
।इसके बाद जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को चेक किया,जिससे ज्ञात हुआ कि आठ में से 6 लोग गायब हैं ।
इसी दौरान एक कर्मचारी आ गया, सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने की चेतावनी दी गई। दिव्यांगजन कार्यालय के बाहर बैठे लोगों ने बताया कि कई माह से उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है।
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को नियमानुसार पेंशन निर्गत किए जाने के कड़े निर्देश दिए ,जिसके बाद जिलाधिकारी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचे