कक्षा 11 की छात्रा से पड़ोसी
युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हो गई नाबालिग तब परिजनों को पता चला ।
जनपद सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी का पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है।
घर के सामने रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने कई माह पूर्व बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी बार-बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
इस दौरान बेटी गर्भवती हो गई तब घटना की जानकारी हुई है। इसके बाद बेटी ने सारी घटना बताई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनपद सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी का पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है
कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है।
घर के सामने रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने कई माह पूर्व बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी बार-बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
इस दौरान बेटी गर्भवती हो गई तब घटना की जानकारी हुई है। इसके बाद बेटी ने सारी घटना बताई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।