सीबीएसई ने 13 मई दिन सोमवार को 10वीं तथा 12वीं की कक्षा का परिणाम घोषित किया ।एक बार फिर बेटियों ने मारी बाजी।
बदायूं:- उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा। जिसमें विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा गौरी ने 90% अंकों के साथ प्रथम स्थान,
रिचा ने 89% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा महक ने 82.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया और कक्षा 10वीं की छात्रा संजीदा आलम ने 92.2% अंको के साथ
प्रथम स्थान तथा फायज़ा अंसारी और सलोनी मिर्ज़ा ने 85.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शीबा खान ने छात्राओं का
उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।