टीवी- फ्रिज शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आग से 15 लाख रुपए का माल जलकर हुआ राख
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में टीवी-फ्रिज के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने आग पर पानी की बौछार कर काबू पाया।
घटना जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जुठिया निवासी साजिद अली की बरेली गेट स्थित मोहल्ला मैगजीन में एसएस ट्रेडर्स के नाम से शो रूम है।
शो रूम पर टीवी-फ्रिज के अलावा शादी में उपहार स्वरूप दिए जाने का सामान मिलता है। रोजाना की तरह साजिद अली कल शुक्रवार की रात को शोरूम बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की रात को शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग लग गई।
आज शनिवार की सुबह 8:30 बजे आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने शोरूम स्वामी को दी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक फ्रिज, एलईडी और गद्दे जलकर राख हो गए थे।