बाहुबली धनंजय रिहा: काले रंग की 26 गाड़ियों के काफिले संग जौनपुर रवाना, पहचान थी 9777

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाहुबली धनंजय रिहा: काले रंग की 26 गाड़ियों के काफिले संग जौनपुर रवाना, पहचान थी 9777

Wednesday, May 1, 2024 | May 01, 2024 Last Updated 2024-05-02T06:53:52Z
    Share
बाहुबली धनंजय रिहा: काले रंग की 26 गाड़ियों के काफिले संग जौनपुर रवाना, पहचान थी 9777 


जेल से छूटते ही समर्थकों ने लगयाा नारा- जय धनंजय, तय धनंजय




बरेली जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार सुबह जेल से रिहा हो गया। जिसके बाद अपने समर्थकों के साथ जौनपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उसके काफिले में 26 गाड़ियां शामिल थीं। जिसकी पहचान काला कलर 9777 थी।




बीते शनिवार को जौनपुर जिला जेल से बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली के सेंट्रल जेल में प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद से उनके समर्थक बरेली में डेरा डाल रखा था। शनिवार को ही जौनपुर से समर्थक बरेली पहुंचे थे।

बुधवार सुबह करीब 8ः15 बजे रिहा होते ही समर्थकों ने जय धनंजय तय धनंजय का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किए। बता दें कि पूर्व सांसद को रंगदारी, अपहरण समेत अन्य संगीन मामले में सात साल की सजा हुई है। इस मामले में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। लेकिन, रिहाई के कागजात जेल प्रशासन तक न पहुंचने के कारण उन्हे रिहा नहीं किया गया था। 

पूर्व सांसद के रिहाई के कागजात जेल प्रशासन को प्रात्त हुआ। जिसके बाद बुधवार को उसे रिहा कर दिया गया--- कुंतल किशोर, जेल डीआईजी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close