कछला गंगा में कासगंज के चार डूबे,तीन बालिकाओं को गोताखोरों ने बचाया,किशोर की तलाश जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कछला गंगा में कासगंज के चार डूबे,तीन बालिकाओं को गोताखोरों ने बचाया,किशोर की तलाश जारी

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-14T15:14:32Z
    Share
कछला गंगा में कासगंज के चार डूबे,तीन बालिकाओं को गोताखोरों ने बचाया,किशोर की तलाश जारी



 May 14, 2024
 बदायूं 14 मई। कछला गंगा घाट पर सुबह 7 बजे कोहराम मच गया। कासगंज की गणेश कालोनी निवासी तीन किशोरी व एक किशोर गंगा में बह गये, शोर मचाने व चीख पुकार पर मौजूद गोताखोरों ने तीन किशोरियों को बचा लिया,


मगर किशोर गहरे पानी में समा गया। पुलिस की मोजुदगी में गोताखोर लगाकर तलाश जारी है। आज सुबह कासगंज के मूलचंद व धर्मेन्द्र सिंह मय परिवार गंगा स्नान को आऐ।

नहाते वक्त धर्मेन्द्र सिंह की बेटीयां सिया 13, रिया 18,व पुत्र पीयूष 13 एवम मूलचंद्र की बेटी पायल 18 गहरे पानी में बहने लगे।


शोर मचाने पर घाट पर मोजूद गोताखोरों व घाट पर अन्य लोगों ने तीनों किशोरियों को तो बचा लिया। मगर पीयूष हाथ नहीं आया।


घटना की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह दल-बल के साथ गोताखोरों की मदद से पीयूष को तलाश करा रहे हैं। वही घाट पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close