बहजोई में डंपर से कुचलकर बरेली के नव युवक की दर्दनाक मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई में डंपर से कुचलकर बरेली के नव युवक की दर्दनाक मौत।

Friday, May 24, 2024 | May 24, 2024 Last Updated 2024-05-25T06:39:13Z
    Share

बहजोई में डंपर से कुचलकर बरेली के नव युवक की दर्दनाक मौत।

जनपद सम्भल के बहजोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार्य करते समय शुक्रवार को बरेली के थाना फतेहगंज के गांव भेवा पट्टी निवासी अमृतपाल (20) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई।


 परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।



जनपद बरेली के थाना फतेहगंज के गांव भेवा पट्टी निवासी गुरुतेग सिंह का बेटा अमृतपाल संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर मजदूरी करता था।


पीड़ित पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात डंपर पर चढ़ते समय बेटा अमृतपाल का पैर फिसल गया और डंपर के टायर के नीचे आ गया।


जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतक के पिता ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया गया। इसके बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close