उझानी भदरौल रोड पर बाईक सवारों को अज्ञात वाहन ने रोंदा दो की मौत एक गंभीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी भदरौल रोड पर बाईक सवारों को अज्ञात वाहन ने रोंदा दो की मौत एक गंभीर

Saturday, May 4, 2024 | May 04, 2024 Last Updated 2024-05-04T15:29:47Z
    Share
उझानी भदरौल रोड पर बाईक सवारों को अज्ञात वाहन ने रोंदा दो की मौत एक गंभीर


बहन की शादी के कार्ड बांटने आऐ थे।उझानी बदायूं 4 मई 2024। उझानी भदरौल रोड पर आज गांव मिहीलाल नगला कू समीप एक बाईक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उसहैत थाने के गांव सूर्य नगला निवासी

 राजकुमार पाली 24 पुत्र सुरेश पाली अपनी बहन किताब श्री की 10 मई को बसोमा गांव के विकास से होने वाली शादी के कार्ड बांटने अपने पड़ोसी दोस्त अंजेश पुत्र रामविलास के साथ भदरौल रिश्तेदारों के कार्ड देने गया।


 वापस आते वक्त गांव मिहीलाल नगला के पास बाईक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें अंजेश सहित एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसा इतना भयावह था कि बसौमा से आने वाले रिश्तेदार भी एक मृत युवक को पहचान नहीं पाऐ। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।


 वही घायल राजकुमार की हालत चिंताजनक बताते हुए डाॅ राजकुमार गंगवार ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close