खेड़ा जलालपुर पुख्ता का मजरा शिंभू नगला रहा प्राथमिक जरूरत से वंचित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खेड़ा जलालपुर पुख्ता का मजरा शिंभू नगला रहा प्राथमिक जरूरत से वंचित

Monday, May 13, 2024 | May 13, 2024 Last Updated 2024-05-13T14:54:02Z
    Share
ब्लाक उसावां जनपद बदायूँ के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेड़ाजलालपुर पुख्ता के मजरा शिम्भू नगला, भैरों नगला, वखी नगला आज भी मूल-भूत सुविधाओं से बंचित हैं ।


शिक्षा के नाम पर तीनों मजरों में प्राइमरी व जूनियर स्तर का विद्यालय है।कक्षाओं के मानक के अनुसार इन विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं । प्राइमरी स्कूल की दशा अति दयनीय है ।विद्यालय के हेड विशाल यादव जी विद्यालय कई -कई दिन आते ही नहीं हैं,

आते हैं तो शराब पीने के बाद पढ़ाने की सुध ही नहीं रहती।खतरे में है तो नौनिहालों का भविष्य परन्तु इनका दोष क्या? इसका उत्तर किसी के पास नहीं है ।

 जूनियर विद्यालय के चारदीवार की ऊँचाई कम व गेट न लगे होने के कारण , विद्यालय परिसर में कुत्तों ,सूअरों एवं गायों का मजवा लगा रहता है। उच्च शिक्षा हेतु गाँव क्या क्षेत्र के बच्चों को 10किलोमीटर से 20किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की आवश्यकता है ।


 स्वाथ्य की बात करें तो गाँव में स्वाथ्य केंद्र का भवन तो बनाया गया है परन्तु कोई कर्मचारी नहीं है । गाँव की सड़क व्यवस्था इतनी बढ़िया है कि वर्तमान में भीषण गर्मी के होते हुए भी जगह-जगह कीचड व पानी भरा है ।


मच्छर पनप रहे हैं । लोगों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है । सड़कों की दशा और दिशा ठीक न होने के कारण छोटे-छोटे नौनिहाल विद्यालय जा नहीं पा रहे हैं ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close