गंदगी के ढेर देख कर डीपीआरओ भड़क गई, सफाई कर्मी को लगाई फटकार, वेतन रोका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गंदगी के ढेर देख कर डीपीआरओ भड़क गई, सफाई कर्मी को लगाई फटकार, वेतन रोका

Saturday, May 18, 2024 | May 18, 2024 Last Updated 2024-05-19T03:53:04Z
    Share
बिल्सी विकास खंड आंबियापुर की ग्राम पंंचायत बेहटा गुंसाई का शनिवार को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने गंदगी को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। जिसे देख कर डीपीआरओ भड़क गई


और गांव पर तैनात सफाई का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होने गांव पार्क को देखा। यहां भी काफी गंदगी देखने को मिली। बताते है


कि पिछले दिनों गांव के लोगों ने गंदगी की समस्या को लेकर कई बार डीएम और ब्लाक अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद डीपीआरओ शनिवार की सुबह सचिव शिव कुमार सिंह को लेकर यहां पंहुची। उन्होने गांव के गलियों में जाकर गंदगी को देखा।



सभी स्थानों पर मिली गंदगी से वह काफी नाराज हो गई। उन्होने सचिव से गांव पर तैनात सफाई कर्मी भोला नाथ के बारे में जानकारी ली।


तो पता चला वह मौके पर नहीं मिला। जिससे उन्होने सफाई कर्मी का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही गांव में एक अभियान चलाकर सफाई कराए


 जाने के निर्देश भी दिए है। ताकि गांव में किसी तरह के संक्रामक रोग न फैलने पाएं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close