शॉर्ट सर्किट से दवा के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की दवा जलकर हुई राख

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शॉर्ट सर्किट से दवा के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की दवा जलकर हुई राख

Monday, May 6, 2024 | May 06, 2024 Last Updated 2024-05-06T14:24:29Z
    Share
शॉर्ट सर्किट से दवा के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की दवा जलकर हुई राख


रामपुर। रामपुर शहर में आज सोमवार सुबह 5:30 बजे दवा के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना  मिलने के बाद दमकल के वाहन भी मौके पर पहुंच गए।


काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया।

आपको बता दे मामला रामपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा निवासी हिमांशु अग्रवाल की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शादी की मडैया में सिंघल ड्रग एजेंसी है।

 रोजाना की तरह वह रविवार शाम को गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उनको पता चला कि उनकी एजेंसी में आग लग गई है।


 यह सुनकर वह मौके की ओर दौड़ पड़े। जहां उन्होंने देखा कि चारों ओर लपटें नजर आ रही थीं। मामले को देख आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। उसके बाद लोगों ने आग को बुझाना शुरू कर दिया।


 सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड भी आ गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत

 की सांस ली,लेकिन जब तक लाखों की दवा जलकर राख हो चुकी थी। मालिक हिमांशु अग्रवाल का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है जिसमें लाखों रुपये की दवा जल गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close