गांव वालों ने गाय को तालाब में डूबने से बचाया
रामपुर। आज दिनांक 11 मई 2024 दिन शनिवार को शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव बिचपुरी मथुरापुर में एक गाय को तालाब में डूबने से ग्रामीणों ने बचाया।
आपको बता दें कि मामला आज शनिवार सुबह लगभग 7:00 के समय जब ग्रामीण अपने घर से निकलकर जंगल की ओर अपने खेतों पर जा रहे थे तभी उनकी नजर गांव किनारे तालाब पर पड़ी। गांव वालों ने देखा
कि तालाब में शायद कोई पशु डूबता नजर आ रहा है। क्योंकि तालाब में हरी काई इतनी थी कि तालाब में भरा पानी भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। इसी कारण आवारा गाय तालाब को हरी घास समझकर उसमें अंदर घुसती चली गई और गहरे पानी में जा पहुंची।
हरी काई में फंसकर गाय को निकलना मुश्किल हो गया। इतने में ग्रामीणों की नजर उस डूबती गाय की ओर पड़ी। तालाब के किनारे एकत्रित हुए ग्रामीण एकजुट होकर गाय को बाहर निकलने के प्रयास में जुट गए।