उझानी बदायूं 17 मई 2024 उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दिल्ली हाईवे स्थित गांव हजरतगंज में सडक किनारे एक मक्का के खेत में एक पेड़ से बरेली के युवक का शव लटका मिला। शव की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई।
आज सुबह गांव वालों ने कुंवर राजेश कुमार सिंह के सडक किनारे मक्का के खेत में पेड़ पर एक युवक के शव को लटकते देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया ओर पहचान कराने की कोशिश की।
काफी देर बाद पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने मृतक को सूरज 30 पुत्र चेतराम निवासी बिहारी पुर थाना अलीगंज बरेली बताया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।व शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।
बताते हैं कि सूरज की पास के गांव तिगौडा में रिश्तेदारी है। वह रात में हजरतगंज केसे पहुंचा, पेड पर खुद फांसी लगाई या किसी ने मारकर लटका दिया यह जांच का विषय है।