वरुथिनी एकादशी को मनौना धाम मे श्याम भक्तो के सैलाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वरुथिनी एकादशी को मनौना धाम मे श्याम भक्तो के सैलाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Saturday, May 4, 2024 | May 04, 2024 Last Updated 2024-05-04T13:12:02Z
    Share
वरुथिनी एकादशी को मनौना धाम मे श्याम भक्तो के सैलाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 

 शनिवार को वरुथिनी एकादशी को देश भर से लाखों की संख्या में श्याम भक्त मनौना धाम पहुचे , तोरण द्वार से मदिर तक भक्तो की लाइन लगी रही ।


 देश भर मे जीवन धाम के नाम से प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर मनौना धाम मे प्रति दिन भारी संख्या मे देश भर से सभी धर्मो के श्याम भक्त वाबा के दरवार मे दर्शन करने पहुच रहे है तथा वाबा के दरवार मे अपने समस्या की अर्जी लगा रहे है ,


 तथा पूज्यनीय महंत जी श्री ओमेन्द्र महाराज जी से मरीजो को दिखाकर अपनी परेशानी बता कर श्याम जल अभिमन्त्रित कराके तथा श्रद्वा के साथ सेवन करने से एवम महंत जी से आशीर्वाद लेकर अपने कष्ट दूर कर रहे है


 मनौना धाम मे प्रति दिन भक्तो का सैलाव बढता जा रहा है श्याम भक्त सुवह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रति दिन दर्शन कर रहे है


 वही सुबह 7 बजे तथा शाम को 6:30 बजे श्याम भक्त आरती मे सम्मलित होकर श्याम जल के छीटे प्राप्त कर बाबा श्याम का आशीर्वाद ले रहे है मनौना धाम महंत जी श्री ओमेन्द्र महाराज ने बताया

कि हर माह मे दो वार एकादशी तिथि पड़ती है एक कृष्ण पक्ष मे तथा एक शुक्ल पक्ष मे वरुथिनी एकादशी वैशाख माह के कृष्ण पक्ष मे होती है


वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा अर्चना की जाती है इस दिन व्रत कथा का पाठ करने से सभी पापो से मुक्ति मिलती है

  मंदिर परिसर से लेकर तोरण द्वार तक वाहन पार्किग , श्याम भक्तो की सुरक्षा , दर्शन व्यवस्था , मरीजो को दिखाने की व्यवस्था,


श्याम भक्तो को पानी पिलाने की व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी सेवादार श्यामेन्द्र सिह वेदपाल सिंह सचिन सक्सैना धीरेन्द्र सिंह अतुल सिंह अभिषेक सिंह गब्बर सिंह


मुनीश कुमार फौजी शिवेन्द्र सिंह राहूल सिह श्याम सिंह धीरेश सिंह मुकेश सिह रामू छोटू सुमन अकाक्षा रशिमी पाल आदि करीव 150 सेवादार मैजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close