ओमकार सिंह आवाहन पर सभा का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ओमकार सिंह आवाहन पर सभा का आयोजन

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-15T05:59:06Z
    Share
ओमकार सिंह आवाहन पर सभा का आयोजन

 May 14, 2024
आज दिनांक 14 /5/ 2024 को रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के 182 सरेनी विधानसभा के ग्राम बीमोरा में एक सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह आवाहन पर ग्राम बीमोरा के निवासी ठाकुर महेंद्र सिंह एवं


 नरेंद्र बहादुर सिंह चौहान ने किया। पूर्व में दिनांक 12 /5/ 2024 को ओमकार सिंह पूर्व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रामशरण सिंह जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव क्षेत्रीय लोगों में जब संपर्क कर रहे थे


 उसी समय ग्राम विमोरा में आना हुआ जहां पर कि ठाकुर महेंद्र सिंह जी के निवास पर ग्रामीण लोगों ने बताया कि हम इस बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने जा रहे हैं कारण पूछने को उन्होंने बताया

कि हमारी 600 मीटर सड़क अभी तक नहीं बनी है जिससे हमें आवागमन की बहुत परेशानी होती है इस बात को लेकर बदायूं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सरेनी


विधानसभा के प्रभारी श्री चेतन चौहान जी से ग्रामीणों की बात कराई इस पर श्री चेतन चौहान जी ने विमोरा में लोगों से बात करने को आने का समय 14 तारीख का दिया इसी परिपेक्ष में सभी ग्रामीण एवं आसपास के ग्रामीण जन वीर बाबा लटियारा के मंदिर पर काफी संख्या में जमा हुए


इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठन के प्रभारी के ,सी वेणुगोपालन रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल



 भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव श्री चेतन चौहान जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक मनीष यादव जी एवं सरेनी विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी मधु द्विवेदी जी उपस्थिति रही।


सभी ग्रामीण जनों के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के बदायूं के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारीयों को ग्रामीण जनों की समस्या के बारे में अवगत कराया जिस पर की सभी कांग्रेस पदाधिकारीयों ने इस समस्या का निराकरण करने का



 आश्वासन दिया जिस पर की क्षेत्र के लोगों ने दिनांक 20 /5/2024 को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया और हाथ उठाकर सभी ने आश्वस्त किया कांग्रेस को जिताकर भेजेंगे। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने की।


सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने किया। सभा में जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ने ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस लालगंज के पूर्व अध्यक्ष रामशरण सिंह ,


 राजेंद्र सिंह ,कुमार बहादुर सिंह चंद्रशेखर सिंह राजावखश सिंह, राजपाल सिंह उपेंद्र सिंह महेंद्र पाल सिंह दिनेश सिंह राजेश सिंह चौहान जयकरण सिंह


गुरिंदर सिंह चौहान विजय सिंह हरीकरण सिंह कुलदीप सिंह सुनील सिंह शिवनारायण सिंह दुर्गा भगत सिंह धर्मेंद्र सिंह सोनू सिंह नीरज सिंह रतन सिंह चौहान सौरभ सिंह चौहान आदि ग्रामीण जन व कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close