सम्भल।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स के चेयरमैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी।
चंदौसी निवासी मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी व उनकी पत्नी परवीन ने पार्श्वनाथ डेवलपमेंट के द्वारा बनाई जा रही सोसाइटी में एक अपना फ्लैट बुक किया था
जो समयसीमा के अंतर्गत ना बनाए जाने के कारण उन्होंने अपने द्वारा जमा की गई धनराशि की मांग प्रार्थना डेवलपमेंट के मुख्य महाप्रबंधक/ सीईओ/ चेयरमैन आदि से की परंतु कोई सुनवाई नहीं की
तो उन्होंने अपना एक परिवाद उपभोक्ता मामलों के विशेषज्ञ लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में प्रस्तुत किया जिसे दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने उनके द्वारा जमा की गई
धनराशि नियम अनुसार वापस करने के आदेश पार्श्वनाथ डेवलपमेंट को दिए परंतु आदेश का अनुपालन पार्श्वनाथ डेवलपमेंट द्वारा न किए जाने पर पुनः आयोग में लव मोहन
वार्ष्णेय एडवोकेट द्वारा आदेश का अनुपालन न करने की कार्रवाई को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जहां आयोग के अध्यक्ष नेपार्श्व नाथडेवलपमेंट को तलब किया