सिमरिया में प्रधान जी पंडित राम अवतार शर्मा जी की आवास पर हुआ ब्राह्मण महासभा का आयोजन
संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा, रामपुर
रामपुर। आज 12 मई 2024 दिन रविवार को ग्राम सिमरिया में ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत रजि रामपुर अर्चक पुरोहित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत श्री रामबाबू शर्मा के साथ ही प्रधान जी पंडित रामौतार शर्मा के निवास ग्राम
सिमरिया में 14 तारीख मंगलवार को माया देवी धर्मशाला रामपुर में भगवान परशुराम जंन्मोत्सव मनाने पर विचार किया गया। कार्यक्रम में समय अनुसार निर्धारित किया गया कि 14 मई दिन मंगलवार को 10 प्रातः बजे से वैदिक मंत्रों से
आहुतियां देकर कामनाएं पूर्ण करने हेतु प्रार्थना करने के साथ जाप पूजा पाठ किया जाएगा। यह महान महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर दो बजे तक सभी देशवासियों को सुख शांति समृद्धि और खुशहाली प्राप्त हो इस भावना से वैदिक
मंत्रों से आहुतियां देकर प्रार्थना करेंगे। सभी विप्रों को सादर आमंत्रित करते हुए सभा के सदस्य पंडित वेदपाल शर्मा, पंडित रोशन लाल शर्मा, पंडित हरीश कुमार शर्मा, पंडित कमल शर्मा, पंडित मनीशंकर शर्मा, पंडित सोनी शर्मा,
पंडित अवधेश शर्मा, पंडित नन्द किशोर शर्मा, पंडित करन प्रसाद शर्मा, पंडित पारश शर्मा, पंडित नरेश कुमार शर्मा, पंडित परसोत्तम शर्मा, पंडित राम मिलन गौतम,
पंडित दीपक शर्मा, पंडित राम पाल शर्मा, पंडित अनिल कुमार शर्मा व पंडित योगेश कुमार शर्मा, उपस्थित रहे। इस दौरान संचालन पंडित राम औतार शर्मा प्रधान जी ने किया और अनेको विप्रों ने अपने विचार व्यक्त किये।