नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य अति शीघ्र रोका जाए : शंखधार
रामपुर(मिलक) । भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने ट्वीटर और व्हाट्सएप के माध्यम से जिलाधिकारी रामपुर, उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिलक को उच्च न्यायालय
इलाहाबाद में दाखिल की गई जनहित याचिका की रिसीविंग नंबर भेजकर नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में पक्की दुकानों के निर्माण कार्य को अति शीघ्र रोके जाने का अनुरोध किया है।
आपको बताते चलें कि नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में पक्की दुकानों के बनाने का निर्माण कार्य बहुत तेज़ी के साथ कराया जा रहा है।
जबकि बाजार में फड़ लगाकर सब्जियों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने जनहित याचिका दाखिल की है। तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद से आग्रह किया है कि साप्ताहिक बाज़ार के स्वरूप को न बदला जाए।
लेकिन नगर पालिका परिषद मिलक अपनी हठधर्मिता पर उतारू है और तानाशाही के बल पर फड़ लगाने वाले दुकानदारों को बेरोजगार कर दिया है। जो कि उचित नहीं है। आदेश शंखधार ने बताया कि