मतदान प्रतिशत बढ़ाना हमारा लक्ष्य: सम्भव जैन
बहजोई: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में सम्भल जिले में होने वाले आम चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में 07 मई मंगलवार को मतदान करने और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ कराकर आव्हान किया गया।
नवीन पुलिस लाइन के सामने स्थित बी एम बी एल जैन कॉलेज के स्टॉफ के सभी लोगों को कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन की उपस्थिति में मतदान करने और
अपने आसपास के लोगों का मतदान कराने की शपथ दिलाई गई, इस मौके पर सम्भव जैन ने कहा कि मतदान एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र का परिचायक है,
हम सब देश के उन्नति एवं विकास में भागीदारी बनें और इसके लिए बढ़ चढ़कर मतदान करें, कहा कि मतदान का टीका अपनी उंगली पर लगाकर राष्ट्र मंगल की कामना करें।
इस मौके पर सभी वोटर छात्र छात्राओं को निदेशक द्वारा जारी वीडियो एवं ऑडियो संदेश रिकॉर्ड कर भेजा गया। सभी को अपने अपने क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य दिलाया गया। इस अवसर पर, दुर्गेश,