उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया।

Sunday, May 5, 2024 | May 05, 2024 Last Updated 2024-05-05T12:40:12Z
    Share
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया।


बदायूं में रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। बदायूं आने के बाद विधायक महेश गुप्ता के आवास पर प्रेसवार्ता की और सपा, बसपा पर तंज कसा।

रविवार दोपहर करीब 12.45 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर पहुंचे।

यहां उन्होंने पत्रकारो के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के शासन काल भी आप लोगों ने देखे होंगे। किस तरह से जनता त्रस्त थी। अपराधी माफिया का राज चलता था। गरीब कमजोर को लगातार सताया जाता था। उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया जाता था।

अब माफियागीरी खत्म- धामी 
धामी ने कहा कि जबसे योगी-मोदी ने प्रदेश और देश की कमान संभाली है तब से माफिया या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। माफियागीरी खत्म हो गई।

तुष्टीकरण की राजनीति से जनता आजिज आ चुकी है। जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। इसके बाद उनका काफिला बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचा।



देवभूमि से आए सीएम पुष्कर सिंह धामी बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में शहर में रोड-शो किया। रोड शो बिरुआबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक,

 मढ़ई चौक, हलवाई चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, कश्मीरी चौक, इंद्रा चौक, भामाशाह चौक होते हुए बदायूं क्लब पर जाकर समापन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की। जगह- जगह रोड शो का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के नेता और कार्याकर्ता मौजूद रहे। रोड शो देखने वाले भीषण गर्मी में भी डटे रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close