पासपोर्ट आवेदन के अगले दिन ही मिल रहा कस्टमर को अपॉइंटमेंट।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पासपोर्ट आवेदन के अगले दिन ही मिल रहा कस्टमर को अपॉइंटमेंट।

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-22T08:17:12Z
    Share
पासपोर्ट आवेदन के अगले दिन ही मिल रहा कस्टमर को अपॉइंटमेंट।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा सौ अतिरिक्त सलाट देकर आवेदकों को राहत दी जा रही है,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बरेली अगर आप पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है


 अब आपको लंबे अपॉइंटमेंट के लिए परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है क्योंकि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से अतिरिक्त सिलत देकर आवेदकों को राहत दी जा रही है


 इससे आवेदन करने के अगले दिन तक का अपॉइंटमेंट आपको मिल जाएगा पासपोर्ट सेवा केंद्र के अलावा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आवेदकों के लिए विशेष कैंप लगाया गया है।

 बीते दिनों पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को कम से कम 20 दिन के बाद पीलीभीत बाईपास स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट मिल रहा था ।हालांकि बीते दिनों के मुकाबले स्थिति में काफी सुधार हुआ है ।


इससे पूर्व लगभग दो महीने पहले 40-40 दिन के बाद अपॉइंटमेंट मिलता था। जिस किसी आवेदक को जल्दी पासपोर्ट बनवाना हो तो वह तत्काल में आवेदन कर सकते हैं ।


पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में प्रतिदिन 100 अतिरिक्त सलाट आवेदकों की सुविधा के लिए दिए गए हैं। आवेदन करते समय वह क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लगे कैंप का विकल्प चुन सकते हैं


 जिसके तहत उन्हें अगले दिन का अपॉइंटमेंट मिल जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में विशेष कैंप के तहत यह सुविधा दी जा रही है।

पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रतिदिन 570 से सलाट बुक किये जा रहे हैं ।उन्होंने बताया की जरूरत पड़ने पर सलाट की संख्या बढ़ाई जाएगी।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close