बदायूं 22 मई 2024 चिलचिलाती धूप, अंगारों सी दहकती सड़क और लू के थपेड़े,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं 22 मई 2024 चिलचिलाती धूप, अंगारों सी दहकती सड़क और लू के थपेड़े,

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-22T10:12:54Z
    Share
बदायूं 22 मई 2024 चिलचिलाती धूप, अंगारों सी दहकती सड़क और लू के थपेड़े,


बरेली मंडल के मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत गर्म है। सुबह 7 बजे से निकला सूरज शाम 6 बजे भी इतना गर्म होता है


कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। 24 मई तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

बरेली मंडल के एक भी जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं है। मई के पहले सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी।



पिछले चार दिनों से गर्मी रोज रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बदायूं सबसे गर्म रहा। कल दिन में जरूर थोडी राहत महसूस हुई मगर रातें फिर गर्म हो गई।

शहर का न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री से बढ़कर 30.4 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में हालांकि सूर्य और बादलों की लुकाछिपी चली।


इससे अधिकतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में धूप निकलेगी और लू चलने से जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close