हम बीस वर्षों में पूरी दुनिया को बदल सकते हैं: रमन मिश्रविकास क्षेत्र कादरचौक के ग्राम धनूपुरा में श्री राम चंद्र मिशन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हम बीस वर्षों में पूरी दुनिया को बदल सकते हैं: रमन मिश्रविकास क्षेत्र कादरचौक के ग्राम धनूपुरा में श्री राम चंद्र मिशन

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-22T10:19:28Z
    Share
हम बीस वर्षों में पूरी दुनिया को बदल सकते हैं: रमन मिश्र
विकास क्षेत्र कादरचौक के ग्राम धनूपुरा में श्री राम चंद्र मिशन

 और हार्टफुलनेस संस्था की ओर से एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान शिविर के तीसरे और समापन दिवस पर ग्राम वासियों द्वारा बहुत ही लगन और उत्साह के साथ ध्यान सत्र में प्रतिभाग किया गया समापन दिवस पर उपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी श्री रमन मिश्र द्वारा कहा कि


 बच्चों में बदलाव लाकर हम बीस वर्षों में पूरी दुनिया को बदल सकते हैं और इस कार्य को माँ अच्छी तरह से कर सकती है। उन्होंने इस बदलाव के लिए हार्टफुलनेस के निर्देशित अभ्यास रिलेक्शेसन, ध्यान,

सफाई एवं प्रार्थना को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया। साथ ही श्री मिश्र द्वारा राशन कार्ड के सम्बन्ध में कहा कि छूटे हुए यूनिट को जोड़ने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।



केंद्र समन्वयक श्रीमती संतोष सक्सेना द्वारा मानव जीवन के मूल‌ लक्ष्य को प्राप्त करने एवं ईश्वरोपासना हेतु हृदय पर केंद्रित ध्यान के बारे बताते हुए कहा कि हार्टफुलनेस की सहज मार्ग पद्धति द्वारा हृदय में ईश्वरीय प्रकाश का सूक्ष्म विचार के साथ ध्यान करना अत्यंत सरल हो जाता है।


जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना द्वारा ग्राम के निवासियों में आध्यात्मिक रुचि को देखते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत धनूपुरा से हो चुकी है। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।


एकात्म अभियान शिविर की सफलता में विशेष सहयोग प्रशिक्षक श्री लखन सिंह, अमित पाराशरी, अवनेश्वर सिंह, चरन सिंह, नवीन कुमार, रामसिंह एवं दिवाकर शर्मा का रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close