अगले तीन दिनों तापमान अत्यधिक होने से लू की सम्भावनाज़रूरी बातों का रखें ख़्याल: एडीएम एफआर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अगले तीन दिनों तापमान अत्यधिक होने से लू की सम्भावनाज़रूरी बातों का रखें ख़्याल: एडीएम एफआर

Sunday, May 19, 2024 | May 19, 2024 Last Updated 2024-05-19T15:17:31Z
    Share
अगले तीन दिनों तापमान अत्यधिक होने से लू की सम्भावना
ज़रूरी बातों का रखें ख़्याल: एडीएम एफआर

बदायूँ: 18 मई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा० वैभव शर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जनपद में अगले तीन दिनों 19 से 21 मई, 2024 तक तापमान


 अत्यधिक होने से हीट वेव/ लू की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
उन्होंने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि जिनता हो सके धूप एवं लू के प्रभाव से बचाव रखते हुए ज़रूरी बातों का ध्यान रखें। जैसे दोपहर के समय 12 बजे से 3 बजे तक विशेष ध्यान रखें। यदि कोई जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलें अगर निकलना भी हुआ


तो गमछा, चस्मा, टोपी या छाते का उपयोग करें।
पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नीबू पानी, आम के पना का सेवन करें। यात्रा करते समय पानी जरूर अपने साथ रखें।


 हल्के रंग के वस्त्र पहलें। घर की छत पर चूना/ सफेद रंग का पेंट करने से तापमान में गिरावट आ सकती है। धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को छोड़कर न जाये। पक्षियों के लिए पानी और दाने छत पर और पेड के नीचे जरूर रखें।


पशुओं को छाया में बांधें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाँव में लेटा कर सूती गीले कपड़ों से पोंछे या पानी का स्प्रे करें, कम प्रभाव होने पर नहला भी सकते हैं।


 कमजोर, सर दर्द उल्टी आने पर या मांसपेशियों में ऐंठन हो या चक्कर आएं तो तुरंत प्राथमिक सहायता लें एवं चिकित्सक से सम्पर्क करें।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close