प्राईवेट बस ने वाईक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौके पर मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राईवेट बस ने वाईक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौके पर मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल

Sunday, May 19, 2024 | May 19, 2024 Last Updated 2024-05-19T15:32:29Z
    Share
प्राईवेट बस ने वाईक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौके पर मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल

संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा, रामपुर

रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब नौ बजे प्राईवेट बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,


जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पुलिस आ गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का उपचार कराया जा रहा है।


घटना जनपद के खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव एहरो निवासी राम प्रसाद का 25 वर्ष बेटा शेर सिंह पेशे से मजदूर था।शनिवार को वह गांव के रहने वाले दोस्त रवि के साथ बाइक से किसी काम से बरेली जनपद के शीशगढ़ गया था।

 वहां से दोनों लोग काम निपटाने के बाद वापस घर को आ रहे  थे। थाना खजुरिया के ग्राम सिसोना गांव के पास करीब नौ बजे निजी बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार वहीं पर गिर गए।


 आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। दोनों को लेकर अस्पताल पहुंच गई जहां डाक्टरों ने  शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 जबकि रवि को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद परिजन आ गए। जहां शव को देखने के बाद रोना-पीटना शुरू कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर  दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close